छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2009 - हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी राज्योत्सव मनाने का कार्यक्रम समाचार सामने आ चुका है।
कार्यक्रम स्थल रायपुर शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय मैदान है। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 01 नवम्बर से 07 नवम्बर तक राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाता है।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव इवेंट में सांस्कृतिक नृत्य, संगीत, गीत, गजल की रंग-बिरंगी सूची पूरे सातों दिन के लिए निम्नानुसार है :-
पहला राज्योत्सव दिवस 01 नवम्बर 2009 -
- रात्री 8.00 बजे से 8.30 बजे तक भजन गायक श्री प्रभंजन चतुर्वेदी भिलाई, छत्तीसगढ़ द्वारा भजन गायन।
- 8.30 बजे से विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक श्री कैलाश खेर मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत द्वारा सूफी गायन।
दूसरा राज्योत्सव दिवस 02 नवम्बर 2009 -
- अखिल भारतीय कवि सम्मेलन राज्योत्सव में श्री राजेश केशरी, कबीरधाम छत्तीसगढ़, श्री यशपाल यश दिल्ली भारत की राजधानी, श्री हरिओम पवार मेरठ उत्तर प्रदेश, सीता सागर लखनऊ उत्तर प्रदेश, श्री आसकरण अटल मुम्बई महाराष्ट्र, मुकुन्द कौशल दुर्ग छत्तीसगढ़, श्री लक्ष्मण मस्तुरिया रायपुर छत्तीसगढ़, श्री सुनील जोगी दिल्ली भारत की राजधानी, श्री मंजीत सिंह दिल्ली भारत की राजधानी और श्री गजेन्द्र सोलंकी दिल्ली भारतीय राजधानी छत्तीसगढ़ रायपुर मंत्रालय में पदस्थ संस्कृति विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री सुरेन्द्र दुबे, रायपुर छत्तीसगढ़, राज्योत्वस विभिन्न काव्य रस हिन्दी कविता हिन्दी हास्य कविता गीत, गजल, शायरी से सराबोर करेंगे ।
तीसरा राज्योत्सव दिवस 03 नवम्बर 2009 -
- तीसरा दिन 8 बजे से श्री मदन चौहान रायपुर द्वारा भजन एवं गीत गायन।
- रात्रि 8.40 से श्रेया घोसाल मुम्बई द्वारा रंगारंग नृत्य संगीत कार्यक्रम।
चौथा राज्योत्सव दिवस 04 नवम्बर 2009 -
- रात्रि 8 बजे से कविता कमल कार्यक्रम ।
- रात्रि 8.40 से विश्वविख्यात गजल गायक पंकज उदास की मधुर आवाज में गजल गायन।
पांचवा राज्योत्सव दिवस 05 नवम्बर 2009 -
- रायपुर के मशहूर आर्केस्ट्रा संचालक श्री रंजीत बोस रायपुर और शर्बरी मुखर्जी मुम्बई का कार्यक्रम।
छटवां राज्योत्सव दिवस 06 नवम्बर 2009 -
- मोहम्मद जाकीर हुसैन एवं राकेश शर्मा का कार्यक्रम।
- श्री नवीन प्रभाकर, राजीव निगम गौरव, श्री सुरेन्द्र के साथ आर्केस्ट्रा टिम द्वारा गीत-नृत्य कार्यक्रम होगा।
सातवां राज्योत्सव दिवस 07 नवम्बर 2009 -
- 8.00 बजे श्री राजेश भट्ट खैरागढ़ का कार्यक्रम।
- कुणाल गांजावाला मुम्बई का हंगामा खेज कार्यक्रम।
राज्योत्सव । छत्तीसगढ़ राज्योत्सव । राज्यउत्सव । राज्योत्सव 2009 ।
Friday, October 23, 2009
Subscribe to:
Comments (Atom)